
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में किसी को कुछ बताने की जरुरत नहीं है। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी गायक और गीत लेखक निक जोनास के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही भारत फिल्म में दिखाई देंगी। हालाँकि अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इस फिल्म की शूटिंग से पहले प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की एक फिल्म की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क गयी हुई हैं। ‘Isn’t it Romanctic’ है।
जमकर वायरल हो रही है फोटो:

इस फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड के फेमस एक्टर और क्रिस हेम्सवर्थ के भाई लियाम हेम्सवर्थ के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म के अकहिरी हिस्से की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में एक गाना शूट किया है। इस गाने की शूटिंग की कुछ तस्वीरें इस समय जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में बला की खुबसूरत लग रही हैं। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सड़क पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। डांस के दौरान प्रियंका का भाव और अंदाज कमाल का है।

इसी बात से पता चलता है कि प्रियंका इस गाने की शूटिंग को कितना एन्जॉय कर रही हैं। पिछले दो सालों से प्रियंका बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रीय हैं। प्रियंका अब तक अमेरिकी शो क्वांटिको के साथ दो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बेवाच फिल्म में प्रियंका ने नेगटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड के प्रसिद्द अभिनेता ड्वेन जॉनसन (द रॉक) हैं। 2016 में बॉलीवुड की फिल्म जय गंगाजल के बाद से प्रियंका किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखीं।
सलमान खान के साथ दिखेंगी भारत में:
सभी अभिनेत्रियों की तरह प्रियंका चोपड़ा को भी सोशल मीडिया का काफी शौक है। आये दिन वह अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर फोटो और विडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका की फोटो और विडियो को उनके फैन्स जमकर लाइक और शेयर भी करते हैं। भारत फिल्म में प्रियंका सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार 17 जुलाई से शुरू होगी।